Friday, August 11, 2017

दुनिया की कुछ मजेदार नौकरियां...

अगर आप अगर अपनी नौकरियों से पक गए है तो आज हम आपको कुछ मनोरंजक नौकरियों के बारे में बताएंगे जिसके बारे में जानकर आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। दुनिया की ये अजीबोगरीब नौकरी आपकी आंखे खोल देगी।


लिपटकर सोने की नौकरी

जापान में अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को मिस कर रहे है तो आप इन पेशेवर लिपटकर सोने वालों की मदद ले सकते है। ये नौकरी तो वाकई मजेदार है।

 

शोक मनाने की नौकरी

भारत में जिस तरह से रूदालियों को रोने के लिए बुलाया जाता है इसी प्रकार दुनिया के कई देशों में बाकायदा पेशेवर रोने वाले होते है जो शोक सभा में रोने का काम करते है...वाह रे घड़ियाली आंसू..



शादी में मेहमान
शादियों में बिन बुलाए मेहमान आना तो आम बात है लेकिन क्या आप जानते है जापान में जहां कुछ लोगों को शादी में मेहमान बनकर आने के लिए पैसा भी मिलता है और दावत भी..यानी आम के आम गुंठलियों के दाम

किराये पर बॉयफ्रेंड
किराये पर साईकिल या फिर वीडियो गेम तो सुना होगा लेकिन क्या आप जानते है टोक्यों में आप चाहे तो किराए पर बॉयफ्रेंड भी बना सकते हो। जापान तेरी माया अपरंपार..

धक्का देने वाला
भारत में तो चलते-फिरते धक्का-मुक्की आम बात है और कभी कभी ये धक्का मुक्की मार-धाड़ का भी रूप ले लेती है लेकिन जापान में बाकायदा मेट्रो में लोगों को अंदर घुसाने के लिए पेशेवर  धक्का देने वालों को नौकरी पर रखा जाता है।

 उलटी साफ़ करने की नौकरी

उलटी का  नाम सुनते ही अजीब सी फीलिंग होती है लेकिन क्या आप जानते है कई अम्यूजमेंट पार्क ने अपने यहां उल्टी साफ करने वाले नौकरी पर रखे है। अब अगर आप रोलर कोस्टर पर सवारी करेंगे तो जाहिर है कुछ लोग उल्टी भी करेंगे।

 

डिओटरेंट टेस्ट करने की नौकरी

मुंबई की  लोकल हो या दिल्ली की मेट्रो आपने अगर इसमें सफर किया है तो आपको मालूम होगा कि  शरीर की दुर्गन्ध कितनी  खतरनाक हो सकती है। इसीलिए शरीर में डिओडरेंट सही तरह से काम कर रहा है। कंपनियां ऐसे लोगों को नौकरी पर रखती है जो लोगों की बगल को सूंघ सके...बाप रे बाप


चिकन का लिंग पता करने की नौकरी

लड़का है या लड़की इसकी जांच गैरकानूनी है लेकिन यहां कुछ लोग इसलिए नौकरी पर रखे जाते है ताकि पता चल सके कि मुर्गी के चूजे का लिंग क्या है।

 



No comments:

Post a Comment