Saturday, August 19, 2017

यहां भूलकर भी मत जाना...!

बरमूडा ट्राइंगल के बारे में तो सभी जानते है जहां से गुजरने वाले जहाज गायब हो जाते है लेकिन बरमूडा ट्राइंगल के अलावा दुनिया में कई और अजीबो-गरीब ट्राइंगल मौजूद है जो आज भी अपने अंदर हजारों सवाल दबाए हुए है आज हम आपको ऐसे ही  कुछ  ट्राइंगलों की सैर कराएंगे..


Bridgewater Triangle

यहां अजीबो-गरीब जानवर देखने को मिलते है, जो आकार में अलग और बड़े होते है। 1760 में यहां एक उल्कापिंड गिरा था जिसे लोग एलियन का स्पेसशिप मानते है। इसलिए इस को अजीब जानवरों का जंगल कहा जाता है।


The Devil’s Sea

Pacific Ocean की एक जगह को समुद्र का राक्षस कहा जाता है। इस जगह की जांच के लिए जापान ने एक बार 31 लोगों का ग्रुप भेजा था लेकिन वो लोग आजतक वापस नहीं आए। इसीलिए इस जगह को Devil’s Sea कहा जाता है।

Michigan Triangle

बरमूडा ट्राइंगल की तरह मिसीगन ट्राइंगल के बारे में भी कहा जाता है कि कोई  भी प्लेन इस जगह से वापस नहीं लौटा। 1937 में कैप्टेन जार्ज ने मिसिगन ट्राइंगल के लिए उड़ान भरी लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। इसी प्रकार एक सवारी प्लेन ने 1950 में खराब मौसम के कारण मिसीगन ट्राइंगल का रूट पकड़ा, लेकिन ना मुसाफिरों का पता चला ना ही प्लेन का। और भी कई किस्से इसके प्रसिद्ध है।


South Atlantic Anomaly

बरमूडा ट्राइंगल की तरह ही स्पेस में यानी अंतरिक्ष में एक ऐसी जगह मौजूद है, जिसकी परिधि में कभी भी कोई प्लेन आया है तो वो बच नहीं सका। ये जगह है South Atlantic Anomaly.


Bennington Triangle

Bennington Triangle में आज तक जो भी गया वो वापस नहीं लौटा। गजब की खूबसूरत इस जगह के किस्से भी अजब है। 1945 में शिकारियों का एक ग्रुप यहां आया था लेकिन कोई नहीं  मिला। इसके अलावा भी बहुत से किस्से यहां के फेमस है। कुछ लोगों का कहना है कि यहां एलियंस रहते है।


हमारी आपको बस एक ही सलाह है कि आप इन जगहों  के बारे में पढ़े जरूर, लेकिन यहां जाने की कभी ना सोचे।


No comments:

Post a Comment