Saturday, August 19, 2017

यहां भूलकर भी मत जाना...!

बरमूडा ट्राइंगल के बारे में तो सभी जानते है जहां से गुजरने वाले जहाज गायब हो जाते है लेकिन बरमूडा ट्राइंगल के अलावा दुनिया में कई और अजीबो-गरीब ट्राइंगल मौजूद है जो आज भी अपने अंदर हजारों सवाल दबाए हुए है आज हम आपको ऐसे ही  कुछ  ट्राइंगलों की सैर कराएंगे..


Bridgewater Triangle

यहां अजीबो-गरीब जानवर देखने को मिलते है, जो आकार में अलग और बड़े होते है। 1760 में यहां एक उल्कापिंड गिरा था जिसे लोग एलियन का स्पेसशिप मानते है। इसलिए इस को अजीब जानवरों का जंगल कहा जाता है।


The Devil’s Sea

Pacific Ocean की एक जगह को समुद्र का राक्षस कहा जाता है। इस जगह की जांच के लिए जापान ने एक बार 31 लोगों का ग्रुप भेजा था लेकिन वो लोग आजतक वापस नहीं आए। इसीलिए इस जगह को Devil’s Sea कहा जाता है।

Michigan Triangle

बरमूडा ट्राइंगल की तरह मिसीगन ट्राइंगल के बारे में भी कहा जाता है कि कोई  भी प्लेन इस जगह से वापस नहीं लौटा। 1937 में कैप्टेन जार्ज ने मिसिगन ट्राइंगल के लिए उड़ान भरी लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। इसी प्रकार एक सवारी प्लेन ने 1950 में खराब मौसम के कारण मिसीगन ट्राइंगल का रूट पकड़ा, लेकिन ना मुसाफिरों का पता चला ना ही प्लेन का। और भी कई किस्से इसके प्रसिद्ध है।


South Atlantic Anomaly

बरमूडा ट्राइंगल की तरह ही स्पेस में यानी अंतरिक्ष में एक ऐसी जगह मौजूद है, जिसकी परिधि में कभी भी कोई प्लेन आया है तो वो बच नहीं सका। ये जगह है South Atlantic Anomaly.


Bennington Triangle

Bennington Triangle में आज तक जो भी गया वो वापस नहीं लौटा। गजब की खूबसूरत इस जगह के किस्से भी अजब है। 1945 में शिकारियों का एक ग्रुप यहां आया था लेकिन कोई नहीं  मिला। इसके अलावा भी बहुत से किस्से यहां के फेमस है। कुछ लोगों का कहना है कि यहां एलियंस रहते है।


हमारी आपको बस एक ही सलाह है कि आप इन जगहों  के बारे में पढ़े जरूर, लेकिन यहां जाने की कभी ना सोचे।


Tuesday, August 15, 2017

भारत अजब बिलकुल गजब है... !!!!

दुनिया की सबसे बड़ी विविधता और सांस्कृतिक विरासत को लिए भारत हमेशा से ही दूसरी दुनिया के लिए चमत्कारों का देश रहा है। बेशक आज भारत ने तरक्की के कई मापदंड तय कर लिए है लेकिन आज भी भारत में कई ऐसी मान्यताएं है

Saturday, August 12, 2017

ऐसे गजब खेल जो आपको अपने बचपन की याद दिला देंगे...

आजकल के बच्चे सिर्फ मोबाइल या टेब पर गेम तक ही सीमित हो गए है लेकिन हमारे समय में ऐसे गेम हमने खेले है जो आज के युग के बच्चों के लिए सपने से सम नहीं है। आज हम आपको बचपन की कुछ ऐसी यादों में ले जाएंगे कि आप उसमें खो जाएंगे बर्शर्तें

Friday, August 11, 2017

दुनिया की कुछ मजेदार नौकरियां...

अगर आप अगर अपनी नौकरियों से पक गए है तो आज हम आपको कुछ मनोरंजक नौकरियों के बारे में बताएंगे जिसके बारे में जानकर आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

Friday, August 4, 2017

ऐसी सुंदरता देखी है कभी...?

सुंदरता का वैसे तो कोई पैमाना नहीं होता लेकिन फिर भी माना जाता है कि जिसका मन सुंदर होता है वही सच्ची सुंदरता होती है। शरीर तो नश्वर है लेकिन मन नहीं। कुछ लोग बाहरी बनावट को ज्यादा तवज्जों देते है। लेकिन हमारा भी मानना है कि सुंदरता मन की ही  होती है।

Tuesday, August 1, 2017

इंसानों के लिए ये खाना मना है ??????


चीन अपने खाने पीने की आदत के बारे में विश्व में विख्यात है। काकरोच, सांप, छिपकली या मैंढक जैसे जानवर खाना तो यहां आम बात है लेकिन कुछ खाने ऐसे भी है जिन्हें देखकर आप भी चौंक जाएंगे।


चीन में कुत्तों का फेस्टिवल


चीन के यूलिन फेस्टिवल में कुत्तों का मांस बेचा जाता है उसकी नुमाइंश की जाती है।

बेबी भ्रूण का सूप


चीन  के दक्षिण गुआंगडोंग प्रांत के एक गांव में हर्बल बेबी  सूप पीने का चलन है। आपको बता दें कि यहां बच्चों के सूप को यौन शक्ति बढ़ाने के लिए पिया जाता है।

जिंदा बंदर का भेजा खाते

चीन में जिंदा बंदर के दिमाग खाने की परंपरा है लोगों का मानना है कि इससे उनमें नपुंसकता नहीं आती।

Tuesday, July 25, 2017

सेल्फी मैने ले ली आज...सेल्फियापा या फिर चू..यापा!

जियेगा, मरेगा, मरेगा....सेल्फी केे लिए साला कुछ भी करेगा...आजकल कुछ ऐसा ही हाल सेल्फी को लेकर है। सेल्फी की दीवानगी इस कदर लोगों के सर चढ़कर बोल रही है कि अपनी जान  जोखिम डालने में नहींं चुकते आइए आपको दिखाते है सेल्फी के लिए पागलपन लोगों की कुछ तस्वीरें।

छिपकली वाली सेल्फी

मेन सेल्फी

सेल्फी  लेना मना है

तेरा भेजा खाली है

भूत हूं मैं

गंदा है पर धंधा है ये

नागिन हूंं डस लूंगी

आ बैल मुझे मार


Saturday, April 22, 2017

दुल्हन जीतने के लिए लड़नी पड़ती है खूनी लड़ाई!


 

क्या आपने एक ऐसी जगह के बारे में सुना है जहां दुल्हन पाने के लिए लड़के को अपनी जान की बाजी लड़ानी पड़ती है। ऐसी है एक परंपरा आज भी अफ्रीका के इथियोपिया में जिंदा है जहां सूरी आदिवासी दुल्हन के लिए करनी पड़ती है लड़ाई...सूरी आदिवासियों के बारे में उनकी कुछ ऐसी फोटोज लेकर हम हाजिर है।


दुल्हन के खूनी खेल

सूरी आदिवासी डोंगा परंपरा के अनुसार अभी भी अपना जीवन जी रहे है। सूरी आदिवासियों को दुल्हन से शादी का रिवाज नहीं है बल्कि उसे अपने दम पर लड़ाई लड़कर दूल्हन जीतनी पड़ती है। इस लड़ाई में दो गांव से आने वाले अलग-अलग दूल्हें आपस में लाठियों से लड़ते है इस दौरान उनके शरीर में कोई भी कपड़ा नहीं होता। और दोनों में सो जीतता है उसी को दुल्हन मिलती है। इस लड़ाई में कई बार मौत भी हो जाती है।


खून पीने की परंपरा



लड़ाई लड़ने से पहले सूरी आदिवासी जानवरों का खून पीते है।  कहा जाता है कि खून पीने से उनके शरीर में काफी ऊर्जा आ जाती है जिससे लड़ने वाले के शरीर को काफी ताकत मिलती है। हालांकि इन लोगों के यहां खाने के दौरान भी खून पीने की परंपरा है।







लड़कियों की खूबसूरती की निशानी है डिस्क



इस लड़ाई के दौरान युवक को कुछ ऐसा करना पड़ता  है कि महिला उसकी तरफ आकर्षित हो जाए। जबकि सूरी आदिवासी युवतियां अपने निचले होठों में क्ले डिस्क फंसा कर रखती है। इसके लिए इन युवतियों को अपने आगे के दो दांत भी निकलवाने पड़ते है। यहां इस क्ले डिस्क को खूबसूरती की निशानी माना जाता है।

Friday, April 21, 2017

अंडरवियर जो अपने आप होता है साफ!


सेना चाहे वो किसी भी देश की हो,  सेना के प्रति लोगों का एक भावनात्मक लगाव होता है और हो भी क्यों न, आप सुरक्षित रह सकें इसके लिए देश के जवान अपनी जान की बाजी लगा देते है। लेकिन क्या आप जानते है अमेरिका अपने सैनिकों की छोटी से छोटी बातों का भी पूरा ध्यान रखता है। जैसे अमेरिकी सैनिकों को ऐसे अंडर वियर दिए जाते है जो अपने आप ही साफ हो जाते है।

सैनिकों को इफेंक्शन से बचाने के लिए
हम बात कर रहे है अपने आप साफ होने वाले अंडर वियर की। जिसको विशेषतौर पर मिट्टी और पसीने के चलते होने वाले इंफेक्शन से बचाने के लिए बनाया गया है। इस अंडर वियर की खासियत यह है कि इसे आप लगभग एक महीने तक बिना धोए पहन सकते है।

अंडरवियर बनाने की तकनीक
दरअसल सैनिकों को कई-कई दिन बिना नहाए रहना पड़ता है ऐसे में उन्हें इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है इसी बचाने के लिए एक खास तकनीक से ये अंडर वियर बनाए गए है। इसमें माइक्रोवेव की मदद से कपड़ो में नैनोपार्टिकल्स डाल दिए जाते है। ये नैनोपार्टिकल्स पानी, तेल, बैक्टीरिया और धूल के साथ गुथ जाते हैं। उसके बाद कपड़ों में मिला कैमिकल बैक्टीरिया को खत्म कर प्रेशर बनाता है, और गंदगी बाहर हो जाती है।

130 करोड़ रुपये खर्च हुए अंडरवियर बनाने में
1951 में साइंस फिक्शन फिल्म द मैन इ व्हाइट सूट में नायक एलेक गिनीज ने ऐसे कपड़े पहने थे जो कभी गंदे नहीं होते थे। शायद इसी फिल्म से प्रेरणा लेकर अमेरिका ने ये अंडरवियर बनाए हो। सच्चाई कुछ भी हो फिलहाल आपको बता दें कि इस फ्रैब्रिक को बनाने में अमेरिका ने 130 करोड़ रूपये से ज्यादा खर्च किए है। काश भारत की आर्मी की भी कोई इतनी चिंता करता।

Sunday, March 5, 2017

दुनिया की सबसे डरावनी और भूतिया जगह

आपने बचपन में अपनी दादा-दादी और नाना-नानी से भूतों की कहानी जरूर सुनी होगी। जिसकी यादें आज भी आपके दिमाग में ताजा होगी। लेकिन क्या वाकई भूत होते है। ये तो वो ही बता सकता है जिसने उसका अनुभव किया हो।

Thursday, March 2, 2017

यहां जाना मना है! दुनिया की खतरनाक जगह...


मनुष्य की जिज्ञासा उसे कहां से कहां पहुंचा देती है और खासतौर से तब जब उसे किसी काम को करने से मना किया जाए तो उसकी उस बारे में जानने की इच्छा शक्ति और बढ़ जाती है।

ऐसी ही दुनिया में कुछ जगह मौजूद है जहां जाना बिलकुल प्रतिबंधित है।

Wednesday, March 1, 2017

अनोखी बारिश, कहीं मछली, चिड़िया तो कहीं मीट के टुकड़ो की बरसात !


बारिश का सुनते ही दिल में अजीब की लहर पैदा हो जाती है। कुछ लोग तो बारिश में नहाने निकल पड़ते है, तो कुछ लोगों को बारिश में नहाने का मन करता है। यानी कि बारिश में आसमान से पानी ही टपकना चाहिए। ये बात और है कभी कभी अम्लीय जिसे तेजाबी बारिश कहते है, वो भी प्रदुषण की वजह से हो जाती है और कभी-कभी गंदे पानी की बरसात भी लेकिन क्या आपने कभी बरसात में

Tuesday, February 28, 2017

एक दूसरी दुनिया का सच

दुसरी दुनिया को लेकर हमेशा से ही सवाल उठते रहते है। कभी कोई कहता है ये अफवाह है तो कभी ये दावा किया जाता है कि वास्तव में ब्रहांड में दूसरी दुनिया भी मौजूद है। और उस दुनिया के वासी यानि एलियंस धरती पर आते रहते है। इस बात के कई सबूत भी मिले है जिनसे स्पष्ट होता है कि कोई रहस्यमयी दुनिया है,

Thursday, February 23, 2017

अब मिलेगा एक घंटे का सेक्स ब्रेक !



लंच ब्रेक औऱ टी ब्रेक तो अपने सुना होगा लेकिन आपने कभी सेक्स ब्रेक सुना है, कुछ ऐसा ही होने वाला है स्वीडन में जहां नागरिकों को एक घंटे के लिए सेक्स ब्रेक लेना चाहिए। जी हां आपने सही सुना कि ऑफिस समय में एक घंटे

Monday, February 20, 2017

लड़का बनी मॉ, देगा बच्चें को जन्म!


ब्रिटेन के बीस साल के हेडन क्रॉस एक पुरूष है लेकिन चार महीने से पेट से हैं। फेसबुक से मिले एक स्पर्म डोनर की बदोलत हेडन प्रेग्नेंट हो पाए है। हेडन ब्रिटेन के ग्लूसेस्टर में रह रहे है। वह बच्चे को जन्म देने वाले ब्रिटेन के पहले पुरूष होंगे।

हेडन इस समय बेरोजगार है और पहले वो सुपरमार्किट चेन आसडा (ASDA) में