Friday, April 21, 2017

अंडरवियर जो अपने आप होता है साफ!


सेना चाहे वो किसी भी देश की हो,  सेना के प्रति लोगों का एक भावनात्मक लगाव होता है और हो भी क्यों न, आप सुरक्षित रह सकें इसके लिए देश के जवान अपनी जान की बाजी लगा देते है। लेकिन क्या आप जानते है अमेरिका अपने सैनिकों की छोटी से छोटी बातों का भी पूरा ध्यान रखता है। जैसे अमेरिकी सैनिकों को ऐसे अंडर वियर दिए जाते है जो अपने आप ही साफ हो जाते है।

सैनिकों को इफेंक्शन से बचाने के लिए
हम बात कर रहे है अपने आप साफ होने वाले अंडर वियर की। जिसको विशेषतौर पर मिट्टी और पसीने के चलते होने वाले इंफेक्शन से बचाने के लिए बनाया गया है। इस अंडर वियर की खासियत यह है कि इसे आप लगभग एक महीने तक बिना धोए पहन सकते है।

अंडरवियर बनाने की तकनीक
दरअसल सैनिकों को कई-कई दिन बिना नहाए रहना पड़ता है ऐसे में उन्हें इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है इसी बचाने के लिए एक खास तकनीक से ये अंडर वियर बनाए गए है। इसमें माइक्रोवेव की मदद से कपड़ो में नैनोपार्टिकल्स डाल दिए जाते है। ये नैनोपार्टिकल्स पानी, तेल, बैक्टीरिया और धूल के साथ गुथ जाते हैं। उसके बाद कपड़ों में मिला कैमिकल बैक्टीरिया को खत्म कर प्रेशर बनाता है, और गंदगी बाहर हो जाती है।

130 करोड़ रुपये खर्च हुए अंडरवियर बनाने में
1951 में साइंस फिक्शन फिल्म द मैन इ व्हाइट सूट में नायक एलेक गिनीज ने ऐसे कपड़े पहने थे जो कभी गंदे नहीं होते थे। शायद इसी फिल्म से प्रेरणा लेकर अमेरिका ने ये अंडरवियर बनाए हो। सच्चाई कुछ भी हो फिलहाल आपको बता दें कि इस फ्रैब्रिक को बनाने में अमेरिका ने 130 करोड़ रूपये से ज्यादा खर्च किए है। काश भारत की आर्मी की भी कोई इतनी चिंता करता।

No comments:

Post a Comment