Saturday, April 22, 2017

दुल्हन जीतने के लिए लड़नी पड़ती है खूनी लड़ाई!


 

क्या आपने एक ऐसी जगह के बारे में सुना है जहां दुल्हन पाने के लिए लड़के को अपनी जान की बाजी लड़ानी पड़ती है। ऐसी है एक परंपरा आज भी अफ्रीका के इथियोपिया में जिंदा है जहां सूरी आदिवासी दुल्हन के लिए करनी पड़ती है लड़ाई...सूरी आदिवासियों के बारे में उनकी कुछ ऐसी फोटोज लेकर हम हाजिर है।


दुल्हन के खूनी खेल

सूरी आदिवासी डोंगा परंपरा के अनुसार अभी भी अपना जीवन जी रहे है। सूरी आदिवासियों को दुल्हन से शादी का रिवाज नहीं है बल्कि उसे अपने दम पर लड़ाई लड़कर दूल्हन जीतनी पड़ती है। इस लड़ाई में दो गांव से आने वाले अलग-अलग दूल्हें आपस में लाठियों से लड़ते है इस दौरान उनके शरीर में कोई भी कपड़ा नहीं होता। और दोनों में सो जीतता है उसी को दुल्हन मिलती है। इस लड़ाई में कई बार मौत भी हो जाती है।


खून पीने की परंपरा



लड़ाई लड़ने से पहले सूरी आदिवासी जानवरों का खून पीते है।  कहा जाता है कि खून पीने से उनके शरीर में काफी ऊर्जा आ जाती है जिससे लड़ने वाले के शरीर को काफी ताकत मिलती है। हालांकि इन लोगों के यहां खाने के दौरान भी खून पीने की परंपरा है।







लड़कियों की खूबसूरती की निशानी है डिस्क



इस लड़ाई के दौरान युवक को कुछ ऐसा करना पड़ता  है कि महिला उसकी तरफ आकर्षित हो जाए। जबकि सूरी आदिवासी युवतियां अपने निचले होठों में क्ले डिस्क फंसा कर रखती है। इसके लिए इन युवतियों को अपने आगे के दो दांत भी निकलवाने पड़ते है। यहां इस क्ले डिस्क को खूबसूरती की निशानी माना जाता है।

1 comment: