Thursday, March 2, 2017

यहां जाना मना है! दुनिया की खतरनाक जगह...


मनुष्य की जिज्ञासा उसे कहां से कहां पहुंचा देती है और खासतौर से तब जब उसे किसी काम को करने से मना किया जाए तो उसकी उस बारे में जानने की इच्छा शक्ति और बढ़ जाती है।

ऐसी ही दुनिया में कुछ जगह मौजूद है जहां जाना बिलकुल प्रतिबंधित है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ प्रतिबंधित जगहों के बारे में बताएंगे जहां किसी का भी जाना मना है।


एरिया 51

अमेरिका के के निवेडा में स्थित सैनिक बेस में आम लोगों का जाना मना है। यहां जगह जगह बोर्ड लगे है कि अगर आप इस स्थान पर घुसे तो आप गायब हो सकते है। अमेरिकन आर्मी वैसे तो इसे अपना बेस बताती है लेकिन यहां होने रहस्यमय घटनाएं अपने आप में आज भी सुर्खियां बनी हुई है। ये कहा जाता है कि यहां पर धरती में आए य़ूएफओ से मिले एक दूसरे गृह के प्राणी पर प्रयोग किया जाता है।

 

माउंट वेदर इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर

अमेरिका के राज्य वर्जिनिया में स्थित यह सेंटर वो जगह जहां कोई बड़ी विपदा जैसे परमाणु हमला या फिर किसी दूसरे ग्रह का अटैक हो, या फिर जलमग्न होने की स्थिति हो तो यहां पर जमीन के अंदर ही सभी आधुनिक सुख-सुविधाएं, संचार व्यवस्था और लोगों के रहने की व्यवस्था है। यहां 30 दिन तक सुरक्षित रहा जा सकता है। इसीलिए यहां लोगों का जाना मना है।

 

मेजगोर्व

रूस के रिपब्लिक स्थित एक प्रतिबंधित क्षेत्र है मेजगोर्व। यहां के बारे में कहा जाता है कि यहां पर रूस का न्यूक्लियर मिसाइल बेस है, जिसकी निगरानी रुस की सेना करती है। यहां आना तो सख्त मना है साथ ही इस शहर में आने और जाने के लिए भी सेना की इजाजत लेनी पड़ती है।

 

नॉर्थ सेंटिनल आइलेंड

भारत के अंडमान निकोबार में मौजूद है ये आइलेंज। यह आइलेंड सेंटिनिल्स लोगों का घर है। आज भी यहां पाषाण युग के लोग जीवन जी रहे है। और इन्होंने पूरी दुनिया से अपने आप को काटकर रखा है अगर गलती से कोई इस द्वीप में चले जाए तो उसे मार दिया जाता है। अगर कोई इनसे संपर्क करने की कोशिश करे तो ये उसपर भी तीर भालों से हमला कर देते है।

 

No comments:

Post a Comment